WTC 2023: 'कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सब कुछ दिया लेकिन...' कोहली को देखकर क्यों बोले लोग?

WTC 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की हार से क्रिकेट प्रेमी काफी दुखी हैं तो वहीं विराट कोहली की एक वायरल तस्वीर ने मन में अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं।

Virat Kohli's Heartbroken Picture Viral: WTC final में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों की करारी शिकस्त दी है, जिसके बाद से इंडिया का आईसीसी खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद जहां कैप्टन रोहित शर्मा सबसे निशाने पर हैं।

टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन पर उठे सवाल

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे लोगों ने टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें स्टार प्लेयर विराट कोहली बेहद ही निराश और दुखी दिख रहे हैं और टेस्ट गदा के पास से गुजरते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli

हालांकि कोहली की ये तस्वीर वायरल होने पर उनके चाहने वाले और ज्यादा दुखी हो गए तो कुछ लोगों ने विराट के लिए लिखा कि 'ये इंसान गदा डिजर्व करता था लेकिन टीम की हार की वजह से कोहली गदा नहीं उठा पाए।' तो कुछ लोगों ने लिखा कि ' कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अपनाा सब कुछ दिया है इसलिए उनके लिए दुख हो रहा है।'

भारत लगातार दूसरी बार WTC final हारा

मालूम हो कि भारत लगातार दूसरी बार WTC final हारा है, इससे पहले वो साल 2021 में भी न्यूजीलैंड के हाथों मात खा चुका है। गौरतलब है कि विराट कोहली की गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती हैं। वो मौजूदा दौर में टेस्ट के सबसे बड़े फार्मेट के बेस्ट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वो इससे पहले टेस्ट नंबर वन टीम के एक सदस्य के रूप में इस गदा को पांच बार लिफ्ट कर चुके हैं लेकिन WTC के कुंभ में वो इस गदा को अभी तक उठा नहीं पाए हैं।

"मौन महान शक्ति का स्रोत है.."

जहां कोहली के फैंस उनके बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खुद विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली करारी हार तके बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़ने के बाद लोग उनके बारे में और ज्यादा सोचने को मजबूर हो गए। दरअसल कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज लिखा, "मौन महान शक्ति का स्रोत है.."। जिसके बाद उनके फैंस यही सोच रहे है कि मैदान पर बेहद आक्रामक दिखने वाले कोहली अपने मौन से किसको जवाब देने वाले हैं?

कोहली के विचित्र ढंग से आउट होने से नाराज दिग्गज

आपको बता दें कि कोहली WTC फाइनल में भारत की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर आउट हुए, कोहली के आउट होते ही टीम इंडिया बुरी तरह से बिखर गई। कोहली जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर कई दिग्गज उनसे खफा-खफा दिखाई पड़ रहे हैं।

सुनील गावस्कर हुए नाराज

खुद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि 'कोहली के आउट होने का कारण उन्हीं से पूछना चाहिए', दरअसल कोहली ने ऑफ स्टंप बॉल को छूने का प्रयास किया और स्लिप पर कैच कर लिए गए, जिसके बाद से वो दिगग्जों के निशाने पर हैं। लोगों को उनसे इतने बचकाने शॉट की उम्मीद नहीं थी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया

गौरतलब है कि रविवार को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया, उसने पहली बार ये ट्रॉफी अपने नाम की है। लोगों को उम्मीद थी कि टीम इंडिया मैच के आखिरी दिन कमाल करेगी लेकिन टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उसने आखिरी दिन सात विकेट खोकर मात्र 71 रन बनाए, जिसकी वजह से उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+