WTC Final: रोहित शर्मा ने लन्दन में की भारतीय उच्चायोग से मुलाकात, द्रविड़ भी रहे मौजूद
WTC Final: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और द्रविड़ की तस्वीरें सामने आई हैं। टीम इंडिया 7 जून को लन्दन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलेगी।

WTC Final: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए लन्दन में है। तैयारी के साथ टीम इंडिया को अन्य चीजें भी करते हुए देखा गया है। भारतीय टीम के कप्तान और कोच ने लन्दन स्थित भारतीय उच्चायोग से मुलाक़ात की।
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने लन्दन में भारतीय उच्चायोग दोरईस्वामी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। द्रविड़ और रोहित के अलावा अन्य खिलाड़ी नज़र नहीं आये।
इससे पहले भी भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए देखे गये। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एफए कप का फाइनल मैच देखा। मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था।
कोहली के अलावा शुभमन गिल भी उस मैच को देखने के लिए गए थे। सूर्यकुमार यादव ने भी मैच का आनन्द उठाया। टीम इंडिया तैयारी के साथ अन्य चीजें भी कर रही है। 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लन्दन के द ओवल में होगा।
ऑस्ट्रेलिया को मैच से दो दिन पहले हे एक बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम में उनकी जगह माइकल नेसर को शामिल किया गया है। काउंटी क्रिकेट में उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए कंगारू टीम में शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें संतुलित दिख रही हैं लेकिन बेहतरीन रणनीति के साथ खेलने वाली टीम को जीत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications