किसके नाम है टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड, ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज

WTC Final 2023: टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में आज भी पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 51 शतक जड़े हैं।

sachin tendulkar rahul dravid

IND vs AUS, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन रहा। इस दौरान ट्रेविस हेड की शतक पारी ने कमाल कर दिया। आइए इस मौके पर जानते हैं कि टीम इंडिया में सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है।

टेस्ट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम
टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। उनके नाम कुल 51 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक के अलावा 68 अर्धशतकों भी लगाए हैं। टेस्ट में सचिन के कुल 15921 रन बनाए। उनका बेस्ट स्‍कोर 248* रन है।

राहुल द्रविड़ के नाम 36 टेस्ट सेंचुरी
इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का है। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 36 टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं। द्रविड़ ने कुल 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 63 अर्धशतक भी हैं।

सुनील गावस्कर
इस लिस्ट में तीसरा नाम सुनील गावस्कर का है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 34 शतक लगाए हैं। गावस्कर के टेस्ट क्रिकेट करियर की करें तो उन्होंने कुल 125 टेस्ट मैच खेलें हैं। इस दौरान उन्होंने 51.12 की बल्लेबाजी औसत से कुल 10,122 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 236 रनों का रहा है। इनमें उन्होंने कुल 45 अर्धशतक भी लगाए हैं।

विराट कोहली
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक कुल 28 टेस्ट शतक जड़े हैं। कोहली ने अब तक 108 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 48.93 की औसत से उन्होंने 8416 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: 21 रन बनाते ही कोहली के नाम हो जाएगा ये खास रिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट में पांचवें नबर पर है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 23 शतक लगाए हैं। सहवाग ने अपने करियर में कुल 104 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+