WTC Final 2023: 21 रन बनाते ही कोहली के नाम हो जाएगा ये खास रिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज
world test championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोचक मुकाबला होने जा रहा है। टेस्ट मैच में सिर्फ 21 बनाते ही विराट कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड हो जाएगा।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए लंदन के ओवल मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये रोचक भिड़ंत 7 जून से 11 जून तक चलेगी। इस दौरान कई पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे तो कई नए रिकॉर्ड बनेंगे। इस हाई-वोल्टेज मैच में सभी की निगाह विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी रहेगी, क्योंकि टेस्ट मैच में सिर्फ 21 बनाते ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड हो जाएगा।
विराट कोहली के नाम हो जाएगा खास रिकॉर्ड
दरअसल, टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज पहले दिन के पहले मैच में ही संभवत: अपने नाम खास रिकॉर्ड कर लेंगे। कोहली अगल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रन बना लेते हैं तो वे कंगारू टीम के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है, जिन्होंने 3630 रन बनाए हैं। इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण (2434), राहुल द्रविड़ (2143) और चेतेश्वर पुजारा (2033) समेत अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की है। विराट कोहली मात्र 21 रन बनाते ही ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
विराट कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 108 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने 183 पारियों में 48. 93 के औसत से 8416 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 28 शतक जड़े हैं। टेस्ट में विराट कोहली के नाम 28 शतक के अलावा 7 दोहरे शतक और 28 अर्धशतक है। टेस्ट में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर 254 रन है। उन्होंने अब तक 24 छक्के और 941 चौके लगाए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बुधवार यानी आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान टीम इंडिया ओवल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में यह भारत के लिए लगातार दूसरा मौका है। पिछले सीजन में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।












Click it and Unblock the Notifications