Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC Final 2023: फाइनल में ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया को तोड़ना होगा 121 साल पुराना ये रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये मुकाबला जिस ओवल मैदान पर हो रहा है, यहां अब तक का सबसे बड़ा टारगेट 263 रनों का चेज हुआ है। इतने बड़े स्कोर को चेज करने का कारनामा इंग्लैंड ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया ने कुछ हद तक वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 296 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना चुकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अब 300 से ज्यादा रनों की लीड बना ली है। टीम इंडिया को अगर ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी उठानी है, तो उन्हें 121 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम जिस हिसाब से बल्लेबाजी कर रही है, ऐसे में 400 की बढ़त बनाना कोई बड़ी बात नहीं है, जिसके बाद टीम इंडिया के लिए चौथी पारी में इस टारगेट को छूना लगभग मुश्किल हो जाएगा, लेकिन क्रिकेट में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि इसके कई उदाहरण हम इस खेल में पहले भी देख चुके हैं। अगर भारत 121 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो जाता है तो जीतना आसान होगा।

WTC Final 2023

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये मुकाबला जिस ओवल मैदान पर हो रहा है, यहां अब तक का सबसे बड़ा टारगेट 263 रनों का चेज हुआ है। इतने बड़े स्कोर को चेज करने का कारनामा इंग्लैंड ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इंग्लैड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके बाद यहां इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है। ऐसे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की ट्रॉफी उठानी है तो 121 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

टीम इंडिया के पास जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उनके दम पर भारत ये कारनामा कर सकता है। इंडिया को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियन बनाने के लिए टॉप ऑर्डर को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्‍वर पुजारा को बड़ी भूमिका निभाई होगी। तभी ये रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: क्या टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाएगी अजिंक्य रहाणे की इंजरी? बल्लेबाज ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया की पहली पारी में टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। हालांकि, अजिंक्‍य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत का स्कोर 296 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में अगर इन दो बल्लेबाजों के अलावा दूसरी पारी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल चल जाते हैं, तो परिणाम बदलते देर नहीं लगेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+