WTC Final 2023: लंबे समय बाद एक साथ दिखी रोहित और विराट की पत्नी, क्या अनुष्का-रितिका के बीच हो गई है दोस्ती

Anushka Sharma and Ritika Sajdeh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह भी पहुंची हुई हैं।

WTC 2023 Final

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: भारत के पूर्व कप्तान विंजराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने लंदन में हैं। अनुष्का शर्मा के अलावा रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह भी स्टैंड में नजर आईं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अनुष्का-रितिका एक साथ: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां अक्सर मैच देखने के लिए स्टेडियम में नजर आती रही हैं। आईपीएल के अधिकतर मैचों में अनुष्का शर्मा आरसीबी को तो वहीं रितिका सजदेह मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंची थी। अब ये दोनों ही एक साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के दौरान दिखाई दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक ही फ्रेम में नजर आए दोनों: बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब अनुष्का शर्मा और रितिका को एक ही तस्वीर में देखा गया हो। लेकिन फाइनल मैच को देखते समय़ दोनों काफी करीब नजर आई। सोशल मीडिया पर मैच के दौरान की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दोनों के बीच हुई है दोस्ती? रितिका और अनुष्का के बीच अनबन की खबर काफी पुरानी है। दरअसल, साल 2019 से रोहित ने इंस्टा पर कोहली और अनुष्का को अनफॉलो किया था। इसके बाद ऐसी अफवाहें सामने आने लगी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उस दौरान के भारतीय कोच रवि शास्त्री से इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से सवाल पूछा गया था जिसे उन्होंने इग्नोर कर दिया था।

भारत को विकेट की जरूरत: वहीं मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टी-ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 170 रन बना लिए थे। लंच के बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में 97 रन बनाने का काम किया। भारत की कोशिश दिन के आखिरी सेशन में अधिक से अधिक विकेट झटकने की होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत मैच में काफी पीछे चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+