ना पीछे हटूंगा, ना नाम बताऊंगा- कथित पत्रकार को रिद्धिमान साहा ने दी चेतावनी
नई दिल्ली, 23 फरवरी: भारत के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के पक्ष में पूरी क्रिकेट बिरादरी खड़ी दिखाई दे रही है क्योंकि जिस तरह से एक पत्रकार ने उनको धमकाया था उसके बाद कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहता कि ऐसे कथित जर्नलिस्ट उनको भी धमकाएं। हालांकि यह जर्नलिस्ट बीसीसीआई में बड़ी पहुंच वाला बताया जा रहा है। लेकिन साहा का मानना है कि आगे अगर इस बड़बोले पत्रकार ने कोई ऐसी गलती दोहराई तो वे भी मैदान में कूद पड़ेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, फिलहाल के लिए साहा ने चुप्पी साध ली है। यह चुप्पी कथित पत्रकार का नाम बताने को लेकर है।

मैं आहत था- रिद्धिमान साहा
सभी बड़े क्रिकेटर साहा से यह कहते हुए थक चुके हैं कि वह इस हाई प्रोफाइल पत्रकार का नाम उजागर करे लेकिन साहा ने फिलहाल चुप रहने में ही सबकी भलाई समझी है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला इतना गदर काट चुका है कि साहा को भी नाम ना बताने के लिए स्पष्टीकरण देना पड़ा।
इस बारे में साहा लिखते हैं कि, मैं आहत था। मैंने सोचा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मैं नहीं चाहता था कि कोई भी इस तरह की बदमाशी का सामना करे। मैंने फैसला किया कि मैं बाहर जाकर लोगों की नजरों में चैट का पर्दाफाश करूंगा, लेकिन उसका नाम नहीं बताऊंगा।
तो मैं पीछे नहीं हटूंगा...
उन्होंने कहा, 'मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है कि मैं किसी का करियर खत्म करने की हद तक किसी को नुकसान पहुंचाऊं। इसलिए मानवता के आधार पर और उसके परिवार को देखते हुए, मैं फिलहाल नाम उजागर नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर ऐसी कोई बात फिर होती है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।"
साहा ने आगे अपने फैंस का धन्यवाद दिया। वे अंत में लिखते हैं, "मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने समर्थन दिखाया है और मदद करने की इच्छा जताई है। मेरा आभार।"
फिलहाल साहा और पत्रकार और दोनों चुप-
पिछले सप्ताह में साहा ने हैरान करने वाली चैट का खुलासा किया था। जिसमें साहा से कथित तौर पर एक पत्रकार कहता है कि मेरे साथ इंटरव्यू करो। तुम्हारे लिए यह ठीक रहेगा। उन लोगों ने 1 बेस्ट विकेटकीपर चुना है। तुम जबकि 11 पत्रकारों को चुन रहे हो जो मेरे हिसाब से बेस्ट नहीं है। उसको चुनो जो तुमको ज्यादा फायदा दे सके।
इसके बाद साहा ने जवाब नहीं दिया तो पत्रकार ने कॉल की लेकिन साहा ने फिर जवाब नहीं दिया तो यह बड़बोला जर्नलिस्ट कहता है कि, तुमने कॉल का जवाब नहीं दिया। अब तुम्हारा कभी इंटरव्यू नहीं करूंगा। मैं बेज्जती याद रखता हूं और तुमको यह नहीं करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications