साहा ने द्रविड़ और गांगुली पर लगाए आरोप, टेस्ट से बाहर होने के बाद किए हैरानी भरे खुलासे
नई दिल्ली, 20 फरवरी: भारत के अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं चुने जाने के बाद रिद्धिमान साहा ने कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं जो सीधे भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ पर निशाना साधते हैं। रिद्धिमान साहा ने कहा है कि राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट ने उनसे पहले ही बोल दिया था कि वह अब भारत के लिए नहीं चुने जाएंगे ऐसे में उनको संन्यास के लिए सोच लेना चाहिए।

रिद्धिमान साहा के हैरानी भरे आरोप-
रिद्धिमान साहा ने शनिवार को मीडिया के लोगों से बात करते हुए यह खुलासा किया जहां वे कहते हैं मुझे पहले ही बताया था कि अब आप सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। साहा कहते हैं वह इसलिए रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सेदारी नहीं कर रहे थे क्योंकि टीम इंडिया में तो उनका चयन पहले भी पहले से ही तय नहीं था। साहा आगे कहते हैं- यहां तक कि कुछ राहुल द्रविड़ ने भी मुझे रिटायरमेंट पर विचार करने के लिए कहा। रिद्धिमान साहा बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली पर भी निशाना साधते हैं जिन्होंने कहा था कि साहा को भारतीय टीम में अपनी जगह को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

दादा ने मुझे तब ये मैसेज किया था-
साहा कहते हैं, "जब मैंने पेन किलर खा कर न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले नवंबर को पहले टेस्ट मैच में नाबाद 61 रन बनाए थे तो दादा (सौरव गांगुली) ने मुझे व्हाट्सएप पर बधाई दी थी। उन्होंने मुझे यह भी कहा था कि जब तक वह बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं तब तक मुझे किसी चीज के बारे में परवाह करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड प्रेसिडेंट के इस तरह के मैसेज ने मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया था लेकिन अब मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि हर चीज इतनी तेजी से कैसे बदल गई।"

रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे साहा को लेकर चेतन शर्मा ने क्या कहा-
बता दें कि चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने साफ कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेलता है तो चयनकर्ताओं को यह कैसे पता चलेगा कि वह खिलाड़ी मैच के लिए कितना फिट है या उसकी उपलब्धता कितनी है। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट में इस समय घरेलू स्तर पर रणजी ट्रॉफी सीजन चल रहा है जिसमें रिद्धिमान साहा नहीं खेल रहे हैं। चेतन शर्मा की बात से साफ जाहिर है कि वह अभी नहीं जानते हैं कि रिद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेल रही है और उन्होंने कहा है कि कोलकाता की क्रिकेट एसोसिएशन ही इस बारे में कोई जवाब दे सकती है।

साहा के भविष्य पर क्या बोलते हैं सेलेक्टर-
बता दें ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका सीरीज मैं कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है जिसमें रिद्धिमान साहा के अलावा चेतेश्वर पुजारा अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल है। चेतन शर्मा ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा को पहले ही बता दिया था कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनको नहीं चुना जाएगा। हालांकि शर्मा ने यहां पर कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं और यह नहीं माना जाना चाहिए कि इनमें से किसी का भी करियर समाप्त हो गया है।

4 मार्च से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी
इसी बीच रोहित शर्मा को भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान भी बना दिया गया है। श्रीलंका का दौरा तीन मैचों की टी-20 सीरीज से शुरू होगा जो 24 फरवरी को खेली जाएगी और उसके बाद 4 मार्च से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
भारत टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन (फिटनेस), रवि जडेजा, जयंत ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।












Click it and Unblock the Notifications