WPL Retention 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? किस टीम के पर्स में बचे कितने पैसे
WPL Retention 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के लिए टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद अब मेगा ऑक्शन की तैयारी है। भारत की विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना समेत कई बड़े नाम अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ बने हुए हैं। वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन से पहले हैरान करने वाले फैसले भी लिए हैं।
दिल्ली-मुंबई ने पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन (WPL Retention 2026)
मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चार, गुजरात जायंट्स (GG) ने दो, और यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) ने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है। सबसे बड़ा सरप्राइज दिल्ली का अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज़ करना रहा। मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने लगातार फाइनल में जगह बनाई थी।

यूपी वॉरियर्ज और गुजरात ने किया हैरान
यूपी वॉरियर्ज ने पिछले सीजन की अपनी प्रमुख खिलाड़ी जैसे दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और एलिसा हीली को रिलीज करके सभी को चौंका दिया। गुजरात जायंट्स ने भी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दो शतक लगाने वाली लौरा वोल्वार्ड्ट को रिलीज कर दिया है। यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स अब मेगा ऑक्शन में अपनी टीम नई खिलाड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी और पर्स में बची राशि
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज जैसै खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब टीम के पास 5 करोड़ 75 लाख की राशि बची हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मैरिज़ेन कप्प और सदरलैंड जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया और उनके पास 5.70 करोड़ की राशि बची हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना, एलिस पैरी, ऋचा घोष को टीम में बनाए रखा है। आरसीबी के पास ऑक्शन के लिए 6.15 करोड़ की राशि बची हुई है।
गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी को रिटेन किया और उनके पास 9 करोड़ की राशि है। वहीं यूपी वॉरियर्ज ने सिर्फ श्वेता सहरावत को रिटेन किया। टीम के पास सबसे अधिक 14.50 करोड़ की राशि है। प्रत्येक टीम को नीलामी के लिए 15 करोड़ का पर्स मिला था। यूपी वॉरियर्ज़ के पास सबसे कम खिलाड़ी रिटेन करने के कारण ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स यानी 14.5 करोड़ मौजूद है, जिससे वे कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications