WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: डब्ल्यूपीएल में आज किसका मैच है- दिल्ली vs यूपी

WPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: 26 फरवरी यानी कि सोमवार को महिला आईपीएल में दिल्ली कैपिटल और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ यूपी की टीम भी आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

दोनों टीमों को जीत की तलाश

यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए ही यह मुकाबला अहम होने वाला है। दोनों ही टीम जीत हासिल कर इस सीजन अपना खाता खोलना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन मैच के आखिरी गेंद पर टीम को हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की टीम को भी अंतिम ओवर में आरसीबी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

 Aaj Kis Kiska Match 1

पिछले मुकाबले में मिली थी हार

यूपी वॉरियर्स को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ दो रनों से हार झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर बैंग्लुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए यूपी की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 155 नहीं बना सकी। ऐसे में दोनों ही टीम अपना पिछला मुकाबला भुलाकर इस मैच में दम-खम दिखाने को बेताब होगी।

पिच से किसे मिलेगी मदद

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती तीन मुकाबलों में दो बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है, वहीं तेज गेंदबाज भी यहां अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, मरिजन्ने केप्प, एनाबेल सदरलैंड, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरूंदति रेड्डी, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव।

यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 11

एलिसा हीली (कप्तान व विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता शेहरावत, किरण नवगिरे, पूनम खेमनर, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+