WPL 2024 Auction: सबसे तेज गेंद फेंकने वाली हुई मालामाल, मुंबई इंडियंस ने मिनटों में बनाया करोड़पति
WPL Auction 2024 Shabnim Ismail: विमेंस प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच खिलाड़ियों को खरीद लिया है। पांच खिलाड़ियों को खरीदने के साथ ही मुंबई की टीम ने अपने सभी खिलाड़ी पूरे कर लिए हैं। साल 2024 में अब मुंबई इंडियंस एक नई टीम के साथ मैदान पर उतरने वाली है। मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक पैसा साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल के लिए खर्च किया।
शबनम इस्माइल पर थी कई टीमों की नजर: शबनम इस्माइल को खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक बोली देखने को मिली। दोनों ही टीम ने इस तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहते थे। लेकिन आखिर में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए शबनम को खरीद लिया। पिछले सीजन शबनम स्माइल यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थी। लेकिन नीलामी से ठीक पहले यूपी ने शबनम इस्माइल को रिलीज कर दिया था।

सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड: महिला क्रिकेट में शबनम इस्माइल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शबनम इस्माइल के नाम ही दर्ज है। वह 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का कारनामा कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस के लिए महिला प्रीमियर लीग में शबनम इस्माइल मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकती हैं। शबनम इस्माइल के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें भी बनी होगी।
एक करोड़ 20 लाख किए खर्च: मुंबई की टीम ने शबनम इस्माइल को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा था। इस्माइल का नाम आते ही मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंज के बीच बिडिंग वार देखने को मिली। लेकिन बाद में आरसीबी पीछे हट गई और गुजरात जायंट्स की एंट्री हो गई। लेकिन गुजरात जायंट्स भी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सामने बिडिंग नहीं कर सकी। अंत में 40 लाख की बेस प्राइज वाली शबनम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 20 लख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया।
ऑक्शन के बाद मुंबई की पूरी टीम : अमनजोत कौर, एमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली स्कीवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यस्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस. साजना, अमनदीप कौर, कीर्थ्ना बालाकृष्णन और फातिमा जाफर।












Click it and Unblock the Notifications