WPL Auction 2024: 20 साल की महिला खिलाड़ी बनी करोड़पति, नीलामी में इस टीम ने बरसाया पैसा
WPL Auction 2024 Phoebe Litchfield: 9 दिसंबर यानी शनिवार को महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। ऑक्शन में पहली खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड का नाम लिया गया। फोबे लिचफील्ड को लेकर यूपी वॉरियर्स ऑफ़ गुजरात जॉयंट्स के बीच काफी देर तक जोरदार टक्कर देखने को मिली। आखिरकार गुजरात जायंट्स की टीम ने एक करोड़ में फोबे लिचफील्ड को अपने साथ जोड़ लिया।
लीग में धमाल मचाने को तैयार: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर फोबे लिचफील्ड ने महज 20 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। 18 अप्रैल 2003 को जन्मीं फोबे लिचफील्ड ने अपने डेब्यू मैच में ही ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की ओर से खेलने वाली फोबे लिचफील्ड अब महिला प्रीमियर लीग में भी खेलती नजर आएंगी।

लगी एक करोड़ की बोली: ऑस्ट्रेलिया नेशनल महिला टीम में साल 2022 के दिसंबर में फोबे लिचफील्ड ने अपना डेब्यू किया था। दो टी-20 मुकाबले खेलने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिला वनडे टीम में भी अपनी जगह बना ली। वहीं अब गुजरात जायंट्स ने उन्हें एक करोड़ में अपने साथ जोड़ने का काम किया।
डैनी वायट को मिले इतने पैसे: डैनी वायट को वीमेंस प्रीमियर लीग में वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदने का काम किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वायट ने अब तक खेले 150 मैच की 129 पारियों में 22.23 की औसत से 2,602 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications