WPL 2023 Auction: महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, मल्लिका सागर कराएंगी ऑक्शन, ऐसे देखें लाइव
WPL Auction 2023 Live Streaming: नीलामी के दौरान हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कम से कम 15 से 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। हर टीम के पास अधिक से अधिक 7 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने की छूट होगी।

WPL Auction 2023 Live Streaming: भारतीय महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज रविवार 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। भारत की इस जीत के बाद महिला आईपीएल नीलामी पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। महिला आईपीएल में कुल 5 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। जिसके लिए 13 फरवरी यानी कि सोमवार को नीलामी का आयोजन किया जाएगा।

महिला क्रिकेटर्स की होगी नीलामी
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को महिला आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज खिलाड़ियों पर बोली लगाने को तैयार है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 409 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है, जिसके लिए 1525 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

50 लाख की कैटगरी में 24 खिलाड़ी
इस नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय की गई है। 50 लाख की बेस प्राइज में 24 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है। इन खिलाड़ियों की बोली 50 लाख से शुरू की जाएगी। इस लिस्ट में 10 भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख है। जबकि 14 विदेशी खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइज वाली कैटगरी में अपना नाम देने का काम किया है।

ऐसे देख सकेंगे लाइव
महिला आईपीएल ऑक्शन भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू किया जाएगा। इस ऑक्शन को लाइव Sports18 टीवी चैनल पर देखा जा सकता है। ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर उपलब्ध रहेगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, हर टीम को ऑक्शन पर्स में 12 करोड़ रुपए मिलेंगे। टीमों को इतने पैसों में ही अपने भी खिलाड़ी खरीदने होंगे।

मल्लिका सागर कराएंगी WPL के लिए नीलामी
बीसीसीआई ने मल्लिका सागर को डब्लूपीएल के पहले सीजन के लिए ऑक्शन के लिए चुना है। मुंबई में पुंडोले की नीलामी करने वाली मल्लिका ने 2021 प्रो कबड्डी लीग की नीलामी की थी। मल्लिका अब पहली बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कराती दिखाई देंगी। बता दें कि मल्लिका सागर मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। वो आधुनिक और समकालीन भारतीय कला की संग्रहणकर्ता और सलाहकार हैं।












Click it and Unblock the Notifications