WPL 2027 Auction: सोफी मोलिन्यू पर बरसे करोड़ों, किस खिलाड़ी को मिली सबसे बड़ी रकम, देखें पूरी लिस्ट

महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में टीमों ने अपने ग्रुप को मजबूत करने के लिए कई अहम प्लेयर्स को खरीदा। 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि स्थित ग्रैंड हयात में हुई इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी खरीदी गईं। इनमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी सितारे भी नीलामी पूल में थे।

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। मोलिन्यू इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं और 2024 में खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल थीं।

wpl

भारतीय खिलाड़ियों में किरण नवगिरे को सबसे बड़ी रकम मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनका आधार मूल्य 40 लाख रुपये था।

यूपी वॉरियर्स ने की सबसे ज्यादा खरीदारी

यूपी वॉरियर्स नीलामी में सबसे सक्रिय टीम रही। उसने सोफी मोलिन्यू के अलावा ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा और विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा को 30-30 लाख रुपये में खरीदा। टीम ने आशा शोभना को भी 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जेस जोनासन को 40 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। मुंबई इंडियंस ने श्वेता सहरावत पर 20 लाख रुपये खर्च किए, जबकि उसकी अन्य खरीदारी 10 लाख रुपये के आधार मूल्य पर हुई।

नीलामी में कुल 27 खाली स्थान उपलब्ध थे, जिनमें से 25 भर गए। नीचे सभी खरीदी गई खिलाड़ियों, उनकी टीमों और कीमतों की सूची दी गई है।

क्र खिलाड़ी टीम कीमत
1
सोफी मोलिन्यू यूपी वॉरियर्स ₹1.10 करोड़
2
किरण नवगिरे दिल्ली कैपिटल्स ₹75 लाख
3
जी कमलिनी गुजरात जायंट्स ₹40 लाख
4
जेस जोनासन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹40 लाख
5
ऑर्ला प्रेंडरगास्ट
गुजरात जायंट्स ₹30 लाख
6
स्नेह राणा यूपी वॉरियर्स ₹30 लाख
7
ग्रेस हैरिस यूपी वॉरियर्स ₹30 लाख
8
सुषमा वर्मा यूपी वॉरियर्स ₹30 लाख
9
तेजल हसबनिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
10
क्लो ट्रायोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
11
आशा शोभना यूपी वॉरियर्स ₹30 लाख
12
श्वेता सहरावत मुंबई इंडियंस ₹20 लाख
13
दिशा कसाट मुंबई इंडियंस ₹10 लाख
14
लतिका इनामदार मुंबई इंडियंस ₹10 लाख
15
भारती रावल मुंबई इंडियंस ₹10 लाख
16
सनिका चालके मुंबई इंडियंस ₹10 लाख
17
कैथरीन ब्राइस यूपी वॉरियर्स ₹10 लाख
18
उमा काशवी दिल्ली कैपिटल्स ₹10 लाख
19
किर्स्टी गॉर्डन दिल्ली कैपिटल्स ₹10 लाख
20
मनाली दक्षिणी यूपी वॉरियर्स ₹10 लाख
21
सहाना पवार यूपी वॉरियर्स ₹10 लाख
22
समायरा राघव गुजरात जायंट्स ₹10 लाख
23
वृंदा दिनेश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹10 लाख
24
नजमा खान दिल्ली कैपिटल्स ₹10 लाख
25
अक्षिता भगत मुंबई इंडियंस ₹10 लाख

IPL 2027: दादा-युवराज की नजर इन 6 खिलाड़ियों पर! क्यों दिल्ली कैपिटल्स से किए जा सकते हैं बाहर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+