UPW VS GG, MI vs DC: आज WPL में होंगे दो बड़े मुकाबले, इतने बजे शुरू होगा पहला मैच, LIVE देखने का ये है तरीका!
UPW VS GG, MI vs DC: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सनसनीखेज जीत के बाद आज शनिवार को फैंस के लिए 'सुपर सैटरडे' होने वाला है। आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में इस सीजन का पहला डबल-हेडर खेला जाएगा, जिसमें चार दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी। फैंस बेसब्री के साथ मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
मेग लैनिंग बनाम एशले गार्डनर (UPW vs GG)
आज का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे यूपी वॉरियर्ज (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेहद खास है क्योंकि दोनों ही टीमें बिल्कुल नए कप्तानों के नेतृत्व में मैदान पर उतर रही हैं। दिग्गज मेग लैनिंग अब यूपी वॉरियर्ज की कमान संभाल रही हैं, वह अपनी रणनीतियों से टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहेंगी। वहीं, गुजरात जायंट्स ने स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

मैच देखने का ये है तरीका
गुजरात की टीम में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन जैसे विस्फोटक नाम हैं तो यूपी के पास दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स की जोड़ी है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए नए युग की शुरुआत जैसा है। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के जरिए मैच को लाइव आसानी से देखा जा सकता है।
मुंबई की दिल्ली से भिड़ंत (MI vs DC)
दूसरे मुकाबले में शाम 7:30 बजे गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई की टीम कल रात आरसीबी के हाथों मिली 3 विकेट की हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स भी नए तेवर में नजर आएगी। जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली की टीम शेफाली वर्मा और मारिज़ैन कैप जैसे मैच विजेताओं के साथ अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
मुंबई के लिए अमेलिया केर और नैट साइवर-ब्रंट की फॉर्म अहम होगी, जबकि दिल्ली के फैंस को 'शेफाली तूफान' का इंतजार रहेगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के जरिए मैच को लाइव आसानी से देखा जा सकता है। दोपहर के मैच में नई कप्तानी का इम्तिहान होगा, वहीं शाम के मैच में प्रतिष्ठा की जंग देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications