WPL 2026 Prize Money: चैंपियन और रनर-अप पर बरसेगा पैसा! करोड़ों की प्राइज मनी का हो गया ऐलान
WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। जैसे-जैसे मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश होगी, वैसे-वैसे खिलाड़ियों और टीमों की झोली में करोड़ों के इनाम भी बरसेंगे। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का आगाज शुक्रवार, 9 जनवरी से होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।
विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ (WPL 2026 Prize Money)
इस रोमांचक लीग में न केवल ट्रॉफी के लिए जंग होगी, बल्कि टीमों और खिलाड़ियों पर भारी-भरकम इनामी राशि की बरसात भी होगी। WPL 2026 में बीसीसीआई ने इनामी राशि के ढांचे को पहले की तरह ही रखा है। इस सीजन की विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, फाइनल में हारने वाली यानी उप-विजेता टीम को 3 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।

मुंबई इंडियंस ने दो बार जीता है खिताब
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अब तक दो बार (2023 और 2025) यह खिताब जीतकर सबसे ज्यादा कमाई की है, जबकि आरसीबी ने 2024 में खिताब जीतकर 6 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स, जो तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी है, इस बार खिताब जीतकर इस बड़ी राशि पर कब्जा करना चाहेगी। लीग में केवल टीमें ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
मैच के दौरान मिलने वाले अवॉर्ड्स की बात करें तो, फाइनल मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाली खिलाड़ी को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि अन्य सभी लीग मैचों में हर 'प्लेयर ऑफ द मैच' को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। WPL 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। यदि आप मोबाइल या डिजिटल माध्यम से मैच देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर भी बरसेगा पैसा
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): 5 लाख रुपये
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): 5 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: 5 लाख रुपये
सर्वाधिक छक्के मारने वाला खिलाड़ी: 5 लाख रुपये
बेस्ट स्ट्राइक रेट: 5 लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications