WPL 2026 Opening Ceremony Live Streaming: आज हनी सिंह और हरनाज का दिखेगा जलवा, ये रही लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
WPL 2026 Opening Ceremony Live Streaming: क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ आज मनोरंजन का तड़का भी लगने वाला है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। बीसीसीआई (BCCI) ने पुष्टि की है कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और संगीत जगत के बड़े स्टार अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगाएंगे।
ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर रैपर हनी सिंह (Honey Singh) अपने देसी हिप-हॉप गानों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करेंगे। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू (Harnaaz Sandhu) अपनी शानदार परफॉरमेंस से खेलों में महिलाओं के साहस और जज्बे को सलाम करेंगी।

WPL 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी का समय
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होने वाले पहले मैच से ठीक पहले यह रंगारंग कार्यक्रम शुरू होगा:
- ओपनिंग सेरेमनी शुरू: शाम 6:45 बजे (IST)
- मैच का टॉस: शाम 7:30 बजे
- मैच की पहली गेंद: रात 8:00 बजे
WPL 2026 Opening Ceremony Live Streaming: घर बैठे कहां देखें?
अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं, तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव इवेंट का आनंद ले सकते हैं:
- TV चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल और लैपटॉप पर आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर सेरेमनी को लाइव देख सकते हैं।
WPL 2026: करोड़ों की इनामी राशि पर रहेगी नजर
WPL 2026 में इस साल कुल 22 मैच होंगे, जिसमें पांच टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए भी इनामी राशि का वही ढांचा बरकरार रखा है जो पिछले सीजन में था। टूर्नामेंट जीतने वाली चैंपियन टीम को 6 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि रनर-अप टीम को 3 करोड़ की राशि मिलेगी।
टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर भी इनामों की बौछार होगी। ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन), पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' जीतने वाली खिलाड़ियों को 5-5 लाख दिए जाएंगे। इसके साथ ही 'मोस्ट सिक्सेस' और 'बेस्ट स्ट्राइक रेट' के लिए भी 5 लाख का इनाम तय है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
मुंबई इंडियंस महिला टीम: हेले मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।












Click it and Unblock the Notifications