WPL 2026 MI vs RCB: हरमनप्रीत बनाम स्मृति! आज होगा महामुकाबला, पिच और मौसम पर आई बड़ी अपडेट
WPL 2026 MI vs RCB: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं लग रहा है। 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली यह भिड़ंत क्रिकेट फैंस के लिए किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं होगी।
दोनों टीमों में कई मैच विनर (WPL 2026 MI vs RCB)
कागजों पर देखें तो हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस बार और भी ज्यादा संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की वापसी ने उनकी गेंदबाजी को नई धार दी है। वहीं, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी भी कम नहीं है। टीम में ऋचा घोष और ग्रेस हैरिस जैसे पावर-हिटर्स की मौजूदगी किसी भी लक्ष्य को छोटा बना सकती है।

पिच और मौसम का हाल
इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 4 बार मुंबई और 3 बार बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है। आंकड़ों की यह करीबी टक्कर ही इस मैच को हाई-वोल्टेज बनाती है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच को 'बल्लेबाजों का स्वर्ग' कहा जाता है। यहाँ गेंद बल्ले पर अच्छे उछाल के साथ आती है, जिससे रन बनाना आसान होता है। शुक्रवार को मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहेगा। तापमान 21°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है।
दूसरी पारी के दौरान ओस एक बड़ा फैक्टर बन सकती है, जो गेंदबाजों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल बना देगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। स्मृति मंधाना की टीम में एलिस पेरी की कमी खल सकती है। ऐसे में मुंबई की टीम आरसीबी की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी।
संभावित प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, शबनम इस्माइल, सायका इशाक, निकोला केरी, पूनम खेमनार।
आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, नदीन डी क्लार्क, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता।












Click it and Unblock the Notifications