WPL 2026 Auction: 5 बड़ी प्लेयर्स के लिए होगी जंग, खरीदने के लिए टीमें कर देंगी पर्स खाली

WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग में टॉप बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। कई मार्की प्लेयर्स ने इसी बेस प्राइस के साथ खुद को रजिस्टर किया है। भारत से भी दीप्ति शर्मा का नाम इस खास लिस्ट में शामिल है। टीमों के बीच इन प्लेयर्स के लिए बिड वॉर देखने को मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की दो प्लेयर्स के ऊपर हर टीम बोली लगाते हुए देखी जा सकती हैं। उनके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को भी अहमियत मिलनी तय है। पांच ऐसे प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए, जिनके ऊपर टीमें अपना पर्स खाली कर सकती हैं।

wpl 2026 auction

मेग लेनिंग

ऑस्ट्रेलियाई टीम की तूफानी ओपनर मेग लेनिंग टीम में अपनी लीडरशिप और अनुभव के लिए जानी जाती हैं। वह टी20 लीग्स में निरंतरता के साथ रन बनाने के लिए भी मशहूर हैं और इसी वजह से उनके ऊपर बड़ी बोली लगने की संभावना है। वह 50 लाख बेस प्राइस वाली प्लेयर्स में शामिल हैं।

एलिसा हिली

एलिसा हिली को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मार्की प्लेयर्स में उनका नाम भी शामिल है। विकेटकीपर के साथ वह धाकड़ बैटिंग करने के लिए बेस्ट विकल्प हैं। 50 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हिली को खरीदने के लिए यूपी और दिल्ली में होड़ हो सकती है।

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा भी टॉप लिस्ट में एक नाम हैं, जो हाल ही में वर्ल्ड कप में तहलका मचाकर आई हैं। दीप्ति के पास गेंदबाजी और बैटिंग दोनों क्षमताएं हैं, इसी वजह से उनके ऊपर बोली लगाने के लिए टीमों में बिड वॉर की आशंका है। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख हैं।

अमेलिया केर

न्यूजीलैंड से आने वाली लेग स्पिन गेंदबाजी ऑल राउंडर अमेलिया केर की बेस प्राइस भी 50 लाख रूपये है। टी20 इंटरनेशनल में उनका अनुभव काफी ज्यादा है। ऑल राउंड क्षमता की वजह से उनके ऊपर बोली लगाने के लिए कई टीमों में टकराव देखने को मिल सकता है।

सोफी एक्लेस्टोन

इंग्लैंड से आने वाली सोफी एक्लेस्टोन भी बड़ी रकम की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। 26 साल की इस प्लेयर का मजबूत पक्ष लेफ्ट आर्म ओर्थोडॉक्स गेंदबाजी है। इसके अलावा वह थोड़ी बैटिंग भी कर सकती हैं। 50 लाख बेस प्राइस वाले मार्की प्लेयर्स में उनका नाम भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+