Delhi Capitals की टीम पहले से भी हुई खतरनाक! ऑक्शन में कई धुरंधर शामिल, चेक करें पूरी लिस्ट

WPL 2026 Auction, Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के पहले तीन सीजन में लगातार तीन फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने WPL 2026 की नीलामी से पहले अपनी टीम का एक मजबूत कोर बरकरार रखा है। हालांकि, तीनों फाइनल हारने वाली इस फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सफल कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया और उन्हें नीलामी पूल में भेज दिया।

भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का रिटेंशन (WPL 2026 Auction, Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय खिलाड़ियों में शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पर भरोसा जताया है। यह जोड़ी इस महीने की शुरुआत में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की सेमी-फाइनल और फाइनल जीत में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रही थी। इसके अलावा U19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद को भी उनके WPL 2025 के प्रदर्शन के आधार पर रिटेन किया गया है।

WPL 2026 1

दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

विदेशी खिलाड़ियों में दिल्ली ने अपनी दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अन्नाबेल सदरलैंड और मारिजैन कैप को बनाए रखा है। कैप महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, जबकि सदरलैंड ने 2025 वर्ल्ड कप में दीप्ति शर्मा के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था। दिल्ली की टीम ने नीलामी में कई धुरंधर खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत बना लिया है।

पहले से मजबूत हुई दिल्ली

निकी प्रसाद को छोड़कर (50 लाख) दिल्ली ने अपने सभी रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर 2.2 करोड़ खर्च किए हैं। श्री चरनी को दिल्ली ने वापस खरीदा है। दिल्ली ने चरनी के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि यानी एक करोड़ 30 लाख खर्च किए हैं। लॉरा वोलवार्ड्ट, चिनले हेनरी, श्री चरानी और स्नेह राणा के साथ दिल्ली की टीम पहले से भी मजबूत नजर आ रही है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

जेमिमा रोड्रिग्स (₹2.2 करोड़)
शेफाली वर्मा (₹2.2 करोड़)
अन्नाबेल सदरलैंड (₹2.2 करोड़)
मारिजैन कैप (₹2.2 करोड़)
निकी प्रसाद (₹50 लाख)

नीलामी से खरीदे गए खिलाड़ी

लॉरा वोलवार्ड्ट (₹1.10 करोड़)
चिनले हेनरी (₹1.30 करोड़)
श्री चरानी (₹1.30 करोड़)
स्नेह राणा (₹50 लाख)
लिजेले ली (₹30 लाख)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+