Dream 11: मुंबई और आरसीबी के ये खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, इस तरह बनाएं अपनी बेस्ट ड्रीम 11 टीम

WPL 2024 MI vs RCB Dream11: 2 मार्च को महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों ने अब तक इस सीजन 3 मुकाबले खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की थी। लेकिन तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी की शानदार शुरुआत

दूसरी तरफ बेंगलुरु की टीम ने भी टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया। आरसीबी की टीम ने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को पटखनी दी। इसके बाद आरसीबी ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए गुजरात जायंट्स को भी हराने में सफलता हासिल की। लगातार दो मैच जीतने के बाद आरसीबी की टीम दिल्ली के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला गंवा बैठी।

WPL 2024 1

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस और रॉयल चल बेंगलुरु की स्थिति लगभग एक जैसी है। हालांकि नेट रन रेट के मामले में आरसीबी की टीम मुंबई इंडियंस से बेहतर नजर आ रही है। दोनों ही टीमों में से इस मुकाबले को जीतने वाली प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और भी मजबूत बना लेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन भी शानदार रहा था। वही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु संघर्ष करते हुए नजर आई थी।

जानिए पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। शुरुआती ओवरों में यहां गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर है। लेकिन बाद में इस पिच पर रनों की बौछार देखने को मिलती रही है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। ऐसे में दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।

ड्रीम 11 टीम- 1

कप्तान: हरमनप्रीत कौर
उप-कप्तान: सोफी डिवाइन
विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया
बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर
ऑलराउंडर: सोफी डिवाइन, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, एलिसे पेरी
गेंदबाज: जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका ठाकुर, शबनम इस्माइल

ड्रीम 11 टीम- 2

कप्तान: स्मृति मंधाना
उप-कप्तान: हेले मैथ्यूज
विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया
बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर
ऑलराउंडर: सोफी डिवाइन, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, एलिसे पेरी
गेंदबाज: जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका ठाकुर, शबनम इस्माइल

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु विमेंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु: सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना ( कप्तान), एस मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, शोभना आशा, रेणुका सिंह।

मुंबई इंडियंस विमेंस संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनम इस्माइल, एसबी कीर्तन, साइका इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+