WPL 2024 में आज DC Vs RCB के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore: महिला प्रीमियर लीग 2024 में अब प्लेऑफ की लड़ाई तेज होती जा रही है। टूर्नामेंट के 17वें मैच में आज, 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
DEL-W vs BAN-W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंडर्स बोंगलोर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमों ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक तीन मैच खेले हैं। बैंगलोर ने अभी तक अपने H2H मुकाबले में एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि दिल्ली ने तीनों में जीत हासिल की है।

DEL-W vs BAN-W: दिल्ली की वेदर रिपोर्ट
दिल्ली में रविवार शाम को बादल छाए रहने और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान ह्यूमिडिटी का स्तर 41 प्रतिशत और हवा की गति 8 किमी/घंटा रहेगी।
DEL-W vs BAN-W: पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच एक शानदार बल्लेबाजी ट्रैक प्रदान करता है। पिच की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि पिच का आउटफ़ील्ड काफ़ी तेज़ है, जिससे गेंदबाज़ी करने के लिए कुछ खास नहीं मिलता। हालांकि, नई गेंद निश्चित रूप से थोड़ी स्विंग करेगी और टीमों को प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाने के लिए शुरुआती विकेट लेने की जरूरत है।
DEL-W vs BAN-W: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु
बैंगलोर: सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, आशा शोभना, सिमरन बहादुर, रेणुका ठाकुर सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स फुल टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, मारिजैन कप्प, लौरा हैरिस। मिन्नू मणि, पूनम यादव, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल टीम: सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, केट क्रॉस, नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, दिशा कसाट, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, इंद्राणी रॉय।












Click it and Unblock the Notifications