WPL Auction 2024: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने ऑक्शन में किया कमाल, गुजरात ने इतने पैसे में खरीदा
WPL Auction 2024 Meghna Singh: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी मेघना सिंह को ऑक्शन में खरीद लिया गया है। मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स की टीम ने 30 लाख रुपए में खरीदने का काम किया। शनिवार के दिन महिला आईपीएल मिनी ऑक्शन में बिकने वाली मेघना सिंह पहली भारतीय खिलाड़ी बनी। मेघना सिंह का क्रिकेटर बनने का सफर कतई आसान नहीं था।
पिता से मिला सपोर्ट: बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर टीम में अपनी भारतीय टीम में जगह बनाने वाली मेघना सिंह विमेंस प्रीमियर लीग में भी प्रदर्शन करना चाहेगी। मेघना सिंह ने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वह कोतवाली देहात में ही खेला करती थी। लेकिन उनके प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता ने उनको सपोर्ट किया।

पिता शुगर मिल में गार्ड: मेघना सिंह बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं। मेघना सिंह के पिता विजय वीर सिंह द्वारिकेश शुगर मिल में गार्ड है। जबकि उनकी माता रीना सिंह आशा कार्यकर्ता है और आंगनवाड़ी में काम करती है। मेघना सिंह के दादाजी प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक है और दादी आशा सिंह और ग्रहणी हैं।
मेघना सिंह तेज गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। कभी गांव के मोहल्ले में क्रिकेट खेलने वाली मेघना सिंह आज इस मुकाम पर पहुंच गई है कि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। मेघना सिंह ने लंबे समय तक लड़कों के साथ क्रिकेट खेला है। मेघना सिंह 2008 में यूपीसीए अंडर-19 कैंप में भी भाग ले चुकी हैं और वह टीम इंडिया के कैंप में भी शामिल रह चुकी हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications