RCB vs UPW: 'करो या मरो' के मुकाबले में यूपी वारियर्स से भिड़ेगी आरसीबी, मंडरा रहा है बाहर होने का खतरा
RCB vs UPW, WPL 2023, playing 11: महिला आईपीएल में आरसीबी की टीम को पहली जीत की तलाश अभी भी जारी है। पिछले मैच में आरसीबी को दिल्ली ने पटखनी दी थी।

RCB vs UPW, WPL 2023, playing 11: विमेंस आईपीएल में आरसीबी का फ्लॉप शो जारी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम लगातार पांच हार के साथ अंतिम पायदान पर मौजूद है। यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यानी बुधवार को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। एक हार के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
यूपी वारियर्स को भी होगी जीत की तलाश
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यूपी वारियर्स ने अपना पिछला मुकाबला शानदार तरीके से जीता था। पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। यूपी वॉरियर्स ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 139 रन बनाकर 10 विकेट से मैच को जीत गई थी। यूपी इसी प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराना चाहेगी।
जानिए कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
यूपी वारियर्स की कमान एलिसा हीली के हाथों में है, जिन्होंने पिछली बार आरसीबी के खिलाफ नाबाद 96 रनों की पारी खेली थी। टीम को अपने कप्तान से एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है। वहीं जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर जाकर मैच का मजा उठा सकते हैं।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह।
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।












Click it and Unblock the Notifications