WPL 2023, DC vs MI: मुंबई और दिल्ली के बीच 'नंबर वन' बनने की जंग, जानें संभावित प्लेइंग XI

WPL 2023: DC-W vs MI-W Playing XI: मुंबई और दिल्ली के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों को अब तक हार नहीं झेलनी पड़ी है।

WPL 2023, DC vs MI

WPL 2023: DC-W vs MI-W Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने पिछले मुकाबले में यूपी को हराने का काम किया था। दिल्ली की टीम ने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक रन बनाए थे। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग शानदार फॉर्म से गुजर रही हैं।

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा पर रहेगी नजरें

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा पर रहेगी नजरें

दिल्ली की सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए 162 रनों की साजेदारी निभाई थी। इसके बाद दूसरे मैच में भी इन दोनों के बीच 60 से अधिक रनों की पार्टनरशिप हुई थी। ऐसे में तीसरे मैच में एक बार फिर टीम को इस जोड़ी से खासी उम्मीदें होगी। दिल्ली की टीम अपने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर काफी ज्यादा निर्भर है।

मैथ्यूज पर भी रहेगी फैंस की निगाहें

मैथ्यूज पर भी रहेगी फैंस की निगाहें

दिल्ली ने अपने पिछले मैच में यूपी को 42 तो मुंबई ने अपने पिछले मैच में आरसीबी को 9 विकेट से हराया था। आरसीबी के खिलाफ मुंबई के लिए इस मैच में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने अर्धशतक जड़ा। 24 साल की मैथ्यूज ने 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 202.63 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। ऐसे में दिल्ली को मैथ्यूज का विकेट लेना होगा। दोनों टीमों में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में महिला आईपीएल में फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस - यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इज़ी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काज़ी, जिंतमणि कलिता और सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स - मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+