WPL Final, DC vs MI: आज है फाइनल मैच, किसकी जीत के हैं चांस, कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: वूमेन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला होने जा रहा है। मौसम, पिच और फेवरेट टीम पर एक नजर-

Delhi Capitals vs Mumbai Indians

DC vs MI Final: वूमेन प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स वूमेन (Delhi Capitals Women) और मंबई इंडियंस वूमेन (Mumbai Indians Women) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। ये दोनों ही टीमें बहुत अच्छा खेल दिखाकर WPL के पहले सीजन में खिताब के करीब पहुंच चुकी हैं। लीग मैचों के दौरान अधिकतर समय हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में एमआई टॉप पर रही लेकिन अंतिम समय में मैग लेनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने खुद के खेल को ऊपर उठाया और ग्रुप स्टेज में नंबर एक पर रहकर डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

दोनों टीमों ने यूपी वारियर्स को दी है अंतिम मुकाबले में मात

दूसरी और मुंबई इंडियंस की टीम को यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना पड़ा जिसमें जीत दर्ज करके वे आज डीसी को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। एलिमिनेटर मैच में नट साइवर ब्रंट ने केवल 38 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम को 20 ओवर में 182 पर पहुंचा दिया था। इसके बाद तेज गेंदबाज वॉन्ग की हैट्रिक ने वारियर्स को केवल 110 रनों पर समेटने में मदद की। फाइनल में लेटेस्ट परफॉरमेंस के लिहास से हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का पलड़ा भारी दिखता है।

लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने अंतिम लीग मैच में यूपी वारियर्स के 139 रनों के स्कोर को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। उनके पास भी काफी ऊंचा आत्मविश्वास है। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में जीत मिली है इसलिए फाइनल भिड़ंत काफी रोचक होने जा रही है।

पिच कैसी रहेगी-

ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium, Mumbai) की पिच की बात करें तो ये बैटिंग के लिए अच्छा विकेट है। शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है लेकिन कुल मिलाकर ये बैटिंग के लिए बढ़िया विकेट रहेगी। यहां गेंदबाजों को रन लीक करने की समस्या हो सकती है और फैंस उम्मीद कर सकती हैं कि संडे को हाई स्कोरिंग मुकाबला होने जा रहा है।

मौसम कैसा रहेगा- MI vs DC Weather

मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा जहां तापमान 24 से 31 डिग्री तक बना रहेगा।

कौन है फेवरेट- DC vs MI Final Match Winner Prediction

मैच विजेता पर भविष्यवाणी की जाए तो मुंबई इंडियंस के पास जीता का अनुभव अधिक ताजा है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने जिस तरह से लीग स्टेज के अंतिम पड़ाव पर आकर बाजी पलटी है वह उनको आज के मैच का फेवरेट बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+