WPL 2023 final: फाइनल में टक्कर के लिए तैयार दिल्ली-मुंबई, जाने कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मैच

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। रविवार 26 मार्च को यह मैच मुंबई में होना है।

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final: महिला आईपीएल में मुंबई और दिल्ली की टीम ने अपने प्रदर्शन से अब तक सभी को खासा प्रभावित किया है। ये दोनों टीम अब फाइनल में एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में यूपी को हराया था। जबकि दिल्ली ने भी यूपी को हराकर ही फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी।

मुंबई और दिल्ली का होगा सामना

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम के बीच शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच खेला गया, जिसमें मुंबई ने जीत हासिल की। मुंबई ने एलिमिनेट मैच में यूपी को 72 रनों से हराकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में मुंबई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। दिल्ली की टीम के लिए भी यह आईपीएल शानदार गुजरा है। दिल्ली की टीम को प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने की वजह से फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मिली थी।

फ्री में देख सकते हैं आईपीएल मैच

मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार खिताब हासिल करने के लिए भिड़ेगी। फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी। महिला प्रीमियर लीग में अभी तक कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं और 22 मैच इस सीजन का आखिरी मैच होगा। दिल्ली और मुंबई की टीम अब तक लीग फेज में दो बार आपस में टकराई है। जिनमें से एक मैच में मुंबई तो वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली को जीत मिली है। ऐसे में तीसरा मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+