WPL 2023: मैच से पहले ही गुजरात को लगा बड़ा झटका, 'लेडी गेल' के नाम से मशहूर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर
WPL 2023, Gujarat Giants Deandra Dottin ruled out: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई का सामना गुजरात से होना है। लेकिन मुकाबले से ठीक पहले गुजरात को बड़ा झटका लगा है।

WPL 2023, Gujarat Giants Deandra Dottin ruled out: पुरुष आईपीएल के बाद अब महिला आईपीएल फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। 4 मार्च यानी कि शनिवार से लीग का आगाज होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आगाज होगा। इस मैच से पहले महिला आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा।
गुजरात को लगा बड़ा झटका
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच होने वाले मैच से पहले गुजरात को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन चोटिल होने के कारण पूरे लीग से बाहर हो गई हैं। गुजरात ने ऑस्ट्रेलिया की युवा ऑलराउंडर किग गार्थ को डिएंड्रा डॉटिन की जगह टीम में शामिल किया है। डिएंड्रा डॉटिन को लेडी गेल कहा जाता है। ऐसे में डिएंड्रा डॉटिन के नहीं होने से टीम को एक विस्फोटक ओपनर की कमी खल सकती है।
बेथ मूनी कर रही हैं गुजरात की कप्तानी
महिला आईपीएल में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। गुजरात की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी कर रही हैं। बेथ मूनी की कप्तानी में गुजरात की कोशिश टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने की होगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। भारत के लिए कप्तानी करने वाली हरमन अब विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की ओर से कप्तानी में जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों का वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स चैनल पर जैसे स्पोर्ट्स 18, स्पोर्ट्स 18 एचडी और स्पोर्ट्स 18 पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मोबाइल पर जियो सिनेमा एप के जरिए मैच को फ्री में देखा जा सकता है।
जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकले, सबभिनेनी मेघना, डियांड्रा डॉटिन, एशलीग गार्डनर, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा, मानसी जोशी, मोनिका पटेल।
मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), क्लो ट्रायोन, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, सोनम यादव, सायका इशाक।












Click it and Unblock the Notifications