ऑस्ट्रेलिया की टीम अब भी कैसे हो सकती है WTC फाइनल से बाहर? जानिए यह धांसू समीकरण
Australia Cricket Team: सिडनी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार के साथ ही भारतीय टीम का समाप्त हो गया। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। लगातार तीन बार फाइनल में जाने का सपना देख रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। फैन्स को भी इस हार के कारण निराशा हाथ लगी है। किसी ने नहीं सोचा था कि भारतीय टीम लगातार तीसरी बार WTC फाइनल में नहीं जा पाएगी।
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुँच गई है, ऐसा आईसीसी ने कहा है। हालांकि एक समीकरण ऐसा है, जिस पर शायद आईसीसी का ध्यान नहीं गया होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। अब नजरें दूसरी टीम के ऊपर है। अंक प्रतिशत के हिसाब से तालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नम्बर पर है और कोई टीम उनको पीछे नहीं छोड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया के 63।73 जीत प्रतिशत अंक हैं। श्रीलंका की टीम के 53।85 जीत प्रतिशत पॉइंट्स हैं।

यहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार थी क्योंकि तालिका में स्थिति मजबूत है। इन सबके बावजूद एक ऐसा समीकरण भी है, जिससे कंगारुओं को फाइनल से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि यह मामला उतना खराब नहीं है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज काफी अहम है। इस मैच में अगर श्रीलंकाई टीम 2-0 से जीत दर्ज करती है, तब भी ऑस्ट्रेलिया के अंकों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उस स्थिति में श्रीलंकाई टीम का जीत प्रतिशत 57.02 हो जाएगा। इससे ऑस्ट्रेलिया को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि अंकों के हिसाब से वे श्रीलंकाई टीम से अब भी आगे होंगे।
यहाँ पेनल्टी एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगर अंकों की पेनल्टी लगती है, तो श्रीलंकाई टीम को ऊपर आने का मौका मिल सकता है। धीमे ओवर रेट की वजह से दोनों टेस्ट को मिलाकर अगर 10 पॉइंट्स ऑस्ट्रेलियाई टीम के काटे जाते हैं, तो मामला उनके हाथ से निकल सकता है। इस कंडीशन में श्रीलंका के 53.84 अंक होंगे और ऑस्ट्रेलिया के 52.84 अंक होंगे। हालांकि यह असंभव लग रहा है क्योंकि श्रीलंका में स्पिनरों की बड़ी भूमिका रहती है लेकिन क्रिकेट में हर तरह के समीकरण देखने जरूरी हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा अंकों का नुकसान ऑस्ट्रेलिया को ही हुआ है। 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया को 10 अंकों की पेनल्टी लगी थी। इसी सीरीज के दो टेस्ट में इंग्लैंड को 19 अंकों की पेनल्टी लगाई गई थी। दोनों टीमों के जमकर अंक काटे गए थे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications