World Richest Women Cricketer: कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर? खूबसूरती ऐसी कि हर कोई देखता रह जाए
World Richest Women Cricketer: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी को जगह दी गई है। अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों की धड़कनों पर राज करने वाली एलिस पेरी कमाई के मामले में भी काफी आगे रहती हैं।
एलिस पेरी के पास है करोड़ों की संपत्ति (World Richest Women Cricketer)
एलिस पेरी अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यही वजह है कि उन्हें आज दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलिस पेरी के पास करोड़ों की संपत्ति हैं और वह वर्ल्ड की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में गिनी जाती हैं।

महज 16 साल की उम्र में पेरी ने किया था डेब्यू
एलिस पेरी ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 14 टेस्ट, 155 वनडे और 167 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 7290 रन बनाए और 331 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की है।
बन गई दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर
एलिस पेरी ने अब तक 9 महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उनके शानदार प्रदर्शन ने कई बार ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलिस पेरी की नेट वर्थ करीब 14 मिलियन डॉलर (लगभग 117 करोड़) है। वह महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं।
ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें हर साल करीब 1.67 करोड़ मिलते हैं। WBBL (Sydney Sixers) से लगभग 82 लाख सालाना कमाई करती हैं। WPL (RCB Women) ने उन्हें 1.70 करोड़ में खरीदा था। 2024 में उन्होंने RCB को पहली बार खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई और सबसे ज्यादा रन (347) बनाए। एलिस पेरी कई बड़े ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं। वह एक एंडोर्समेंट के लिए लगभग 50 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करती हैं। Adidas, Microsoft, Hublot, L'Oréal, Commonwealth Bank जैसे बड़े नाम उनके साथ जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications