IND vs BAN: भारतीय टीम ने पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर, बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Bangladesh vs India: भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को बुरी तरह पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली। भारतीय टीम ने मैच जीतने के अलावा एक धांसू रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है।

भारतीय टीम ने ग्वालियर टी20 में बांग्लादेश को महज 127 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। टीम इंडिया ने विपक्षी टीमों को सबसे ज्यादा बार ऑल आउट करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान पाकिस्तानी टीम के नाम था लेकिन अब भारत ने भी अपना नाम इसमें दर्ज करा लिया है।

भारत ने इस कीर्तिमान के मामले में अब पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान ने विपक्षी टीमों को कुल 42 बार ऑल आउट किया था। भारत ने बांग्लादेश को आउट करते हुए इस कीर्तिमान में पाक टीम की बराबरी कर ली। इससे भारतीय टीम की गेंदबाजी की ताकत पता चलती है।

ind vs ban

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 127 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज रहे। वह 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 3 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने गदर मचाकर बांग्लादेशी गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया। भारतीय टीम ने 12वें ओवर में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+