रियान पराग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वह कारनामा किया
Riyan Parag: वनडे वर्ल्ड कप का मज़ा हर कोई ले रहा है लेकिन भारत में टी20 क्रिकेट भी चल रहा है, इसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा। टी20 क्रिकेट में रियान पराग का धमाका जारी है। रियान पराग ने इर फ़ॉर्मेट में दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।
रियान पराग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की तरफ से खेल रहे हैं और बेहतरीन फॉर्म दर्शाने में सफल रहे हैं। पराग ने इस टूर्नामेंट में लगातार छह फिफ्टी जमाई है। वह ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले टी20 में लगातार छह फिफ्टी किसी खिलाड़ी ने नहीं जड़ी थी।

सैयद मुश्ताक अली के मौजूदा सीजन में पराग की फॉर्म धमाकेदार रही है। सात मैचों में से वह लगातार छह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। एक मैच में वह फिफ्टी जड़ने से चूक गए। पराग ने बिहार के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सेना के खिलाफ भी 76 रनों की पारी देखने को मिली।
सिक्किम के खिलाफ 53 और चंडीगढ़ के खिलाफ 76 रनों की पारी भी पराग ने खेली। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 72 और केरल के खिलाफ 57 रन की पारी आई। लगातार छह फिफ्टी सात में भी बदल सकती थी लेकिन ओडिसा के खिलाफ मैच में रियान पराग 45 रन बनाकर आउट हो गए थे।
टी20 में लगातार पांच मैचों में फिफ्टी कई बल्लेबाजों ने जड़ी थी। इस लिस्ट में वीरेंदर सहवाग, हेमिल्टन मसाकाद्जा, कामरान अकमल, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, डेवोन कॉनवे आदि बल्लेबाज शामिल थे। रियान पराग ने एक कदम आगे जाते हुए इन सभी को पीछे छोड़ दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications