IND vs NZ: कोहली की वजह से व्यूवरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड मैच में इतने करोड़ लोग थे लाइव
IND vs NZ, Live Viewership record: भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में चढ़कर खेल रही है और विराट कोहली का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। कोहली के अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन देखने को मिल रहे हैं। कोहली अपनी बैटिंग से रिकॉर्ड बना रहे हैं और फैन्स भी जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं।
रविवार को भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने 274 रनों का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और कीवी टीम को पिछले 20 सालों में पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में पटखनी दे डाली।

भारतीय टीम की जीत के अलावा एक खास बात यह भी रही कि ओटीटी पर लाइव देखने वाले दशकों का रिकॉर्ड बन गया। पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। इस मैच में जितनी संख्या में दर्शक लाइव थे, अब तक क्रिकेट के किसी भी मैच में इतने नम्बर नहीं थे।
आईसीसी के आधिकारिक प्रसारणकरता डिजनी+हॉटस्टार ने आंकड़ा जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से कहा गया है कि इस मैच में एक समय 43 मिलियन लोग लाइव थे, यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसका मतलब यह हुआ कि 4 करोड़ 30 लाख लोग एक साथ लाइव देख रहे थे।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 273 रनों के स्कोर तक रोक दिया था। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए भारत ने 48 ओवर में मैच समाप्त कर दिया। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली के बल्ले से रन आए। कोहली ने सबसे ज्याद 95 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम अब तालिका में टॉप पर है।












Click it and Unblock the Notifications