वर्ल्ड नंबर वन अभिषेक शर्मा की बड़ी किरकिरी, पृथ्वी शॉ ने अकेले मचा दिया कोहराम, हुई चौके-छक्कों की बारिश
Abhishek Sharma: इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजाने वाले अभिषेक शर्मा का बल्ला घर में नहीं चला है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं। अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में अभी नंबर एक बल्लेबाज हैं।
हरियाणा के खिलाफ मैच में अंशुल कम्बोज ने उनको सस्ते में समेट दिया। अभिषेक शर्मा एक चौका जड़ने के बाद बोल्ड होकर चलते बने। उनके सामने प्रभसिमरन सिंह खेल रहे थे। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 27 रनों की भागीदारी की।

Abhishek Sharma की टीम हारी
अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए लेकिन टीम ने हैदराबाद के स्कोर का पीछा करते हुए मुकाबला टाई करा दिया। दोनों टीमों ने 207 रनों का स्कोर हासिल किया। सुपर ओवर में हरियाणा को महज 2 ही रनों की दरकार थी और इसे आसानी से हासिल कर जीत दर्ज कर ली।
पृथ्वी शॉ ने किआ बड़ा धमाका
उधर पृथ्वी शॉ का बल्ला बोल रहा है। आईपीएल नीलामी से पहले उन्होंने गेंदबाजों का भूत बनाते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग की। हैदराबाद के खिलाफ शॉ ने चौके और छक्कों की झड़ी सी लगाते हुए जबरदस्त फिफ्टी जमाई। महज 23 गेंदों में ही पृथ्वी शॉ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
अगर वह आउट नहीं होते, तो वह शतक भी जमा सकते थे। अपनी 36 गेंदों की पारी के दौरान पृथ्वी शॉ ने 9 चौके और 3 शानदार छक्के जमाए और 66 के निजी स्कोर पर आउट होकर लौटे। पिछले आईपीएल में वह नीलामी में आने के बावजूद अनसोल्ड रहे थे। अब फिर से वह आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का प्रयास कर रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर के खिलाफ हुए मैच में पृथ्वी शॉ का बल्ला नहीं चल पाया था और वह महज 5 रनों के अंदर आउट हो गए थे। अगर आने वाले मैचों में भी उनका बल्ला चलता है, तो निश्चित रूप से आईपीएल में इस बार उनके ऊपर बोली लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications