World Cup: वो भारत में आ गया है, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अमेरिका से आया कोहली का सबसे बड़ा फैन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए हर कोई उत्साहित है। इस मैच से पहले विराट कोहली का समर्थन करने के लिए बाहर से एक बड़ा प्रशसंक आया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन 'आईशोस्पीड' भारत में आये हैं।

अपने हास्य के लिए मशहूर स्पीड यूट्यूब लाइव के लिए जाने जाते हैं और उनको टॉप यूट्यूबर्स में गिना जाता है। उनको अहमदाबाद में स्पॉट किया गया। वह विराट कोहली जी जर्सी पहनकर सामने आए। सोशल मीडिया पर भी तुरंत उनके फोटो वायरल होने लग गए।

speed and kohli

स्पीड रोनाल्डो के सबसे बड़े फैन हैं। क्रिकेट में उनको विराट कोहली पसंद है और कोहली का समर्थन करने के लिए वह मुंबई होते हुए अहमदाबाद पहुँच गए। इससे पहले स्पीड ने टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सपोर्ट किया था। वहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

स्पीड का यह यूट्यूब नाम है। उनका असली नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस है और वह अमेरिका से आते हैं। मुख्यतः उनको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जाना जाता है। कोहली के लिए वह भारत आए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे।

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक दो मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले को 6 विकेट के अंतर से जीता था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+