WC Qualifier: वर्ल्ड कप में ब्रैंडन मैकमुलेन का जलवा, पहले जड़ा ताबड़तोड़ शतक फिर गेंद से बरपाया कहर

World cup Qualifiers Scotland Brandon: स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने मैच विनिंग पारी खेली।

World cup Qualifiers Scotland Brandon: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर्स में रविवार को ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड ने एक बड़ी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने ओमान को 76 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की। ओमान टीम की यह चार मैचों में दूसरी हार रही। लेकिन हार के बावजूद ओमान की टीम ने सुपर सिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ब्रैंडन मैकमुलेन ने जड़ा शतक: टॉस हारकर पहले बल्लबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 320 रन बनाने का काम किया था। टीम के लिए मैकमुलेन ने सबसे अधिक 136 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाने का कारनामा किया। ब्रैंडन मैकमुलेन के शतक की बदौलत स्कॉटलैंड की टीम 320 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

World cup Qualifiers 1

बल्ले के बाद गेंद से भी कहर: बल्ले से शानदार शतक लगाने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन ने गेंद से भी कमाल किया। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 5 ओवर के अपने स्पेल में महज 15 रन देकर एक अहम विकेट झटकने का काम किया। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने दो कमाल के कैच भी पकड़े। ब्रैंडन मैकमुलेन ने बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों से ही टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

76 रनों से मिली हार: 321 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी ओमान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रन ही बना सकी और मैच 76 रन से हार गई। ओमान के लिए नसीम खुशी ने सबसे अधिक 69 रन बनाए। स्कॉटलैंड की ओर से क्रिस ग्रीव्स ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए। इस जीत के बाद ओमान की टीम के हौसले बुलंद होंगे और वह सुपर सिक्स में भी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी।

स्कॉटलैंड की प्लेइंग 11: क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉमस मैकिनटोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, एड्रियन नील।

ओमान की प्लेइंग 11: कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, शोएब खान, अयान खान, नसीम खुशी (विकेटकीपर), जय ओडेद्रा, फैयाज बट, बिलाल खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+