ZIM vs SL, Toss: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों में मैच विनर्स की भरमार, जानें प्लेइंग 11
Zimbabwe vs Sri Lanka, Super Sixes, Match 4: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
Zimbabwe vs Sri Lanka, Super Sixes, Match 4: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर सिक्स के तीसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उलटफेर करने का काम किया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
श्रीलंका का पलड़ा भारी: जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी है। वनडे में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 60 मैच खेले जा चुके हैं। श्रीलंका ने इनमें से 46 मुकाबलों में बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है। जिम्बाब्वे ने इस दौरान 12 मुकाबले अपने नाम किए। जिम्बाब्वे के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर शानदार गुजरा है और वह श्रीलंका को कड़ी चुनौती दे सकती है।

दोनों को नहीं मिली है हार: इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों को एक भी हार नहीं मिली है। श्रीलंका टीम ने अपने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि, जिम्बाब्वे टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों में से इस अहम मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने का काम करती है।
लाइव मैच देखने का ये है तरीका: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।
जिम्बाब्वे की टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications