Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप क्वालीफायर सुपर-6 में आज किसका मैच है, जिंबॉब्वे vs श्रीलंका
World Cup 2023 Qualifiers: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में आज जिंबाब्वे और श्रीलंका टीम का सुपर सिक्स स्टेज के मैच नंबर 4 में आमना-सामना है।
वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर के यह मुकाबले बहुत ही रोमांचक नतीजे दे रहे हैं जहां वेस्टइंडीज की टीम एक और हार के साथ वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी है।

वेस्टइंडीज के बाहर होने के बड़े कारणों में उन्हें लीग स्टेज में जिंबाब्वे के हाथों मिली हार भी थी। जिंबॉब्वे ने अपने ग्रुप में सभी मैच जीते थे और वे सुपर सिक्स में भी ओमान के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद सुपर सिक्स की अंक तालिका में अभी तक 6 अंक हासिल कर चुके हैं।
मेजबान अब श्रीलंका के साथ वर्ल्ड कप की क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम दिखाई देते हैं। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम ने फिलहाल सुपर सिक्स में नंबर एक पर अपनी स्थिति बनाई हुई है। ऐसे में आज दोनों में से किसी एक टीम का अपराजेय क्रम टूट जाएगा और एक रोमांचक मुकाबला देखने के लिए मिलेगा।
जिंबाब्वे जहां प्रतियोगिता का मेजबान है तो लंका बहुत अच्छी फॉर्म में है। दोनों टीमों को अब तक इस टूर्नामेंट में हार नहीं मिली है।
वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर में आज का मुकाबला- आईसीसी के वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर मैचों का सुपर सिक्स राउंड चल रहा है। मुझे जिंबॉब्वे में हो रही इस प्रतियोगिता में मेजबान जिंबाब्वे का मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ है।
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 पर शुरू होगा इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications