SL vs NED: श्रीलंकाई टीम बनी वर्ल्ड कप चैम्पियन, फाइनल में नीदरलैंड्स को बुरी तरह चटाई धूल

Sri Lanka vs Netherlands: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में श्रीलंकाई टीम चैम्पियन बन गई। फाइनल मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को बुरी तरह हराते हुए जीत दर्ज कर ली। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम 105 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ, समरविक्रमा 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद पथुम निसंका भी 23 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। यहाँ से श्रीलंकाई टीम को कुसल मेंडिस और आर्चिगे ने सहारा प्रदान किया।

sri lanka cricket team

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच मेंडिस 43 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से आर्चिगे और असलंका के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। आर्चिगे अपनी फिफ्टी पूरी कर 57 के स्कोर पर आउट हुए। असलंका ने 36 रन बनाये। निचले क्रम से हसारंगा के बल्ले से 29 रन आए और श्रीलंकाई टीम 233 के स्कोर पर आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए वैन बीक, रयान क्लेन, विक्रमजीत, शाकिब जुल्फिकार को 2-2 विकेट मिले।

नीदरलैंड्स के लिए लक्ष्य बड़ा नहीं था लेकिन फाइनल मैच का दबाव था। इसे झेल पाना काफी कठिन काम था। उनके ओपनर बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बैरेसी और निदामनुरु अपना खाता खोले बिना ही आउट होकर चलते बने।

नीदरलैंड्स की टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते चले गए। मैक्स ऑडॉव्ड ने एक छोर से 33 रन बनाए। उनके अलावा निचले क्रम से वैन बीक ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम 105 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए तीक्ष्णा ने 4 और मदुशंका ने 3 विकेट झटके। श्रीलंका को 128 रनों की बड़ी जीत मिली।

इस मैच के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले समाप्त हो गए। श्रीलंका भारत में वर्ल्ड कप खेलेगी। नीदरलैंड्स ने भी क्वालीफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+