वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए श्रीलंका टीम में 3 खिलाड़ी शामिल, तीनों रहेंगे स्टैंडबाय प्लेयर्स
Standby players in Sri Lanka for WCQ 2023: जिम्बाब्वे में इस समय वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले चल रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने टीम में तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी भेजने का निर्णय लिया है। श्रीलंकाई टीम के तीन खिलाड़ियों में दिलशान मदुशंका, डुनिथ वेलालेज और साहन अराचिज का नाम शामिल है। तीनों 23 जून को टीम में शामिल होंगे।
मदुशंका के पास तेज गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ हालिया प्रदर्शन देखते हुए उनको टीम में शामिल किया गया है। पचास ओवर क्रिकेट में उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किये थे। चार दिवसीय मुकाबले के दौरान इस गेंदबाज ने 4 विकेट हासिल किये थे।

लंका प्रीमियर लीग में मदुशंका के लिए 92000 यूएस डॉलर की बोली लगी थी। श्रीलंका की टीम में स्टैंडबाय के रूप में उनको रखना फायदेमंद हो सकता है। कुछ खिलाड़ियों को वर्कलोड समस्या हो सकती है, उस स्थिति से निपटने के लिए उनको टीम में शामिल किया गया है।
दूसरे खिलाड़ी वेलालेज एक स्पिनर हैं, उनके पास बल्लेबाजी करने की क्षमता भी है। वह निचले क्रम में बैटिंग करते हुए टीम को सहारा प्रदान कर सकते हैं। उनके पास एक और प्लस पॉइंट फील्डिंग है। श्रीलंका के बेहतरीन फील्डरों में से एक उनको माना जाता है। इस तरह वह तीनों विभागों में धाकड़ हैं।
तीसरे खिलाड़ी अराचिगे को हाल ही में लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन में अच्छी रकम मिली थी। 27 वर्ष का यह खिलाड़ी नेशनल टीम में डेब्यू करने के लिए इंतजार कर रहा है। तेज बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण अराचिगे को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि यह अब भी तय नहीं है कि वह टीम में शामिल हो पाएंगे या नहीं। किसी खिलाड़ी को चोट या अन्य परेशानी की स्थिति आने पर ही उनके लिए मौका बन सकता है।
श्रीलंका ने अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला था। यूएई को श्रीलंकाई टीम ने 175 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया था। श्रीलंकाई टीम का अगला मुकाबला ओमान से होगा। यह मैच बुलावायो में खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications