आज है वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सबसे अहम मुकाबला- नीदरलैड्स vs स्कॉटलैंड

Aaj Kiska Match hai: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 मुकाबले में आज सबसे अहम मैच होने जा रहा है। यह मैच स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स जैसी दो यूरोपियन टीमों के बीच होगा।

स्कॉटलैंड की टीम जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को मात देने के बाद अंक तालिका में नंबर दो पर है और उनके चार मैचों में 6 अंक हैं। नीदरलैंड की टीम के इतने ही मैचों में 4 अंक हैं।

Netherlands vs Scotland

स्कॉटलैंड की टीम का रन रेट भी बहुत अच्छा है और उन्हें वर्ल्ड कप 2023 का टिकट हासिल करने के लिए आज किसी भी तरह एक जीत की दरकार है। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स की टीम को अगर वर्ल्ड कप 2023 में जाना है तो उनके लिए सिर्फ एक जीत पर्याप्त नहीं होगी बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

यह अंतर कितना होगा, यह आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। स्कॉटलैंड का प्रदर्शन वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में अभी तक जबरदस्त रहा है और उन्होंने सिर्फ श्रीलंका से ही मात खाई है।

इसे भी पढ़ें- स्कॉटलैंड के खिलाफ 'कितनी बड़ी' जीत दर्ज करने के बाद नीदरलैंड्स भी बना सकता हैं वर्ल्ड कप में जगह

नीदरलैंड्स की टीम ने भी अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है और उन्होंने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज को हराया था। कुल मिलाकर यह एक रोमांचक मैच होने जा रहा है।

कहां देखें आज का मुकाबला- आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में आज नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं।

स्कॉटलैंड टीम: क्रिस्टोफर मैकब्राइड, मैथ्यू क्रॉस (कीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉमस मैकिनटोश, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, अलास्डेयर इवांस, हमजा ताहिर, एड्रियन नील , जैक जार्विस

नीदरलैंड टीम: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, क्लेटन फ्लॉयड, शारिज़ अहमद, विवियन किंग्मा, माइकल लेविट, नूह क्रोज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+