World Cup 2023: स्कॉटलैंड के इस खतरनाक खिलाड़ी ने तोड़ा वेस्टइंडीज का सपना, पहले गेंद फिर बल्ले से मचाई तबाही
Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: वेस्टइंडीज हार गई।
Scotland vs West Indies, Super Sixes, Match 3: स्कॉटलैंड ने क्वालिफायर में वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ स्कॉटलैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से दमदार जीत हासिल की।
48 साल बाद वर्ल्ड कप से बाहर: इस हार के साथ वेस्टइंडीज की टीम 48 साल बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉलैंड की टीम को महज 182 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे स्कॉलैंड की टीम ने आसानी के साथ महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। क्वालीफायर राउंड में वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा।

ब्रैंडन मैकमुलन का शानदार प्रदर्शन: वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाने में ब्रैंडन मैकमुलन का अहम योगदान रहा। ब्रैंडन मैकमुलन ने पहले गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। 9 ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने महज 32 रन खर्च कर तीन बड़ी सफलताएं अपने नाम की। जिस कारण वेस्टइंडीज की टीम महज 181 रन ही बना सकी।
69 रनों की मैच विनिंग पारी: शानदार गेंदबाजी के बाद ब्रैंडन मैकमुलन ने बल्ले से भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया। ब्रैंडन मैकमुलन ने 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर स्कॉटलैंड को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप से बाहर करने में सबसे बड़ा हाथ ब्रैंडन मैकमुलन का ही रहा। वह इस टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं।
जीवनदान का उठाया फायदा: वेस्टइंडीज ने इस मैच में कई गलतियां की। ब्रैंडन मैकमुलन का कैच मेयर्स ने छोड़ा, तब वह 21 रन पर थे। अगर मैकमुलन का कैच पकड़ लिया जाता तो शायद कहानी कुछ और होती। वेस्टइंडीज के उपकप्तान रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी के दौरान बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए। यहां से अब कोई चमत्कार ही वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications