Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, ज़िम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, नीदरलैंड vs नेपाल

World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs West Indies Netherlands vs Nepal: वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आज दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे।

World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs West Indies Netherlands vs Nepal: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर का 13वां मुकाबला जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला है। हरारे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

टॉप पर पहुंचने का मौका: प्वाइंट्स टेबल के लिहाज से भी यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वेस्टइंडीज ने अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों को बड़े अंतर से जीता है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में ही टीम को जीत मिली है।

World Cup Qualifiers 2023 1

नीदरलैंड और नेपाल में भिड़ंत: दिन के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड और नेपाल का सामना होना है। नेपाल के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। नेपाल ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है। वहीं नीदरलैंड की टीम को एक मैच में जीत तो वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को जीत दर्ज करने वाली टीम अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी।

ज़िम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11: जॉयलॉर्ड गुम्बी, क्रेग एर्विन, वेस्ले मैधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, वेलिंग्टन मसाकद्ज़ा, रिचर्ड एनगारवा, तेंडाई चटारा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसैन, अलजारी जोसेफ और कीमो पॉल।

नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, शारिज़ अहमद, लोगान वैन बीक, क्लेटन फ्लॉयड, रयान क्लेन, आर्यन दत्त।

नेपाल की संभावित प्लेइंग 11: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, गुलसन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+