Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, जिम्बाब्वे vs नीदरलैंड्स, नेपाल vs यूएसए
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs Netherlands Nepal vs United States: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में आज दो मुकाबले होने हैं।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Zimbabwe vs Netherlands Nepal vs United States: नेपाल को 8 विकेट से हराने के बाद जिम्बाब्वे का सामना मंगलवार को नीदरलैंड्स से होना है। नीदरलैंड्स के खिलाफ जिम्बाब्वे अपनी दूसरी जीत की तलाश में होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
बराबरी की है टक्कर: नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से तीन में नीदरलैंड को जीत मिली है। वहीं बाकी के बचे तीन मैचों को जिम्बाब्वे ने अपने नाम किया है। विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडोड के बल्ले से नीदरलैंड को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। जिम्बाब्वे के लिए पिछले मैच में शतक जड़ने वाले सीन विलियम्स पर भी नजरें बनी रहेगी।

दोनों को होगी पहली जीत की तलाश: दूसरे क्वालीफायर मैच में नेपाल का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से होना है। पहला मैच दोनों ही टीम गंवा चुकी है। नेपाल को जिम्बाब्वे से जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश यहां अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गुंबी, क्रेग इरविन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, वेस्ले बार्सी, तेज निदामनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टॉम कूपर, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, वैन बीक, विवियन किंगमा और फ्रेड क्लासेन।
संयुक्त राज्य अमेरिका की संभावित प्लेइंग इलेवन: एम.पटेल (विकेटकीपर/ कप्तान), एस.जहाँगीर, एस.टेलर, एस.मुक्कमल्ला, जी.सिंह, ए.जोन्स, एन.पटेल, एस.नेत्रवलकर, अली-खान, जे.सिंह, के.फिलिप।
नेपाल की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुशाल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), गुलसन झा, रोहित कुमार पौडेल (कप्तान), भीम सरकी, कुशाल मल्ला, ललित राजबंशी, आरिफ शेख, केसी करण, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने।












Click it and Unblock the Notifications