Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, श्रीलंका vs ओमान, स्कॉटलैंड vs यूएई
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Sri Lanka vs Oman Scotland vs United Arab Emirates: श्रीलंका और स्कॉटलैंड की टीम अपना-अपना मुकाबला जीत सकती है।
World Cup Aaj Ka Match kiska hai, Sri Lanka vs Oman Scotland vs United Arab Emirates: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शुक्रवार को श्रीलंका की टीम ओमान को टक्कर देगी। दूसरे मैच में यूएई का सामना स्कॉटलैंड से होगा। यह दोनों ही मैच भारतीय समयनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा।
श्रीलंका का पलड़ा भारी: भारत में इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमों के बीच लड़ाई चल रही है। इन 10 टीमों में से टॉप पर रहने वाली दो टीमों को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा। श्रीलंका भी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेल रही है। अब तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और ओमान के खिलाफ टीम एक और जीत हासिल करना चाहेगी।

स्कॉटलैंड को मिल सकती है जीत: ओमान ने आयरलैंड और यूएई के खिलाफ मुकाबलों में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टीम के लिए जीत की राह आसान नहीं होने वाली है। दूसरी तरफ स्कॉटलैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में आयरलैंड को आखिरी गेंद पर हराया था। ऐसे में यूएई के खिलाफ टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन: कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, शोएब खान, आकिब इलियास, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, अयान खान, मोहम्मद नसीम कुशी (विकेटकीपर), जय ओडेद्रा, बिलाल खान, फैयाज बट।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा / मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना।
स्कॉटलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, टॉम मैकिनटोश, क्रिस मैकब्राइड, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, एड्रियन नील, हमजा ताहिर।
संयुक्त अरब अमीरात की संभावित प्लेइंग इलेवन: वसीम मुहम्मद (कप्तान), रोहन मुस्तफा, वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), बासिल हमीद, आसिफ खान, रमेज़ शहजाद, अली नसीर, अयान खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जहूर खान, कार्तिक मयप्पन।












Click it and Unblock the Notifications