Aaj Kis Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज किसका मैच है, श्रीलंका vs यूएई, आयरलैंड vs ओमान
World Cup Aaj Ka Match, IRE vs OMAN, SL vs UAE kiska hai: श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में आज अपना पहला मैच खेलेगी।
World Cup Aaj Ka Match, IRE vs OMAN, SL vs UAE kiska hai: दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलने वाली है। श्रीलंका की कोशिश यूएई को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी।
श्रीलंका और यूएई की टक्कर: श्रीलंका और यूएई के बीच खेला जाने वाला यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। श्रीलंका के खिलाफ यूएई की टीम को अब तक जीत हासिल नहीं हो सकी है। पहली बार 2004 के एशिया कप में श्रीलंका ने यूएई को 116 रनों से हराया था। इसके बाद 2008 में भी श्रीलंका के हाथों यूएई को हार झेलनी पड़ी थी।

आयरलैंड का पलड़ा भारी: वहीं दूसरे मैच में ओमान के खिलाफ आयरलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आयरलैंड टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में एक बार भी आमना-सामना नहीं हुआ है। ऐसा पहली बार है जब ये दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश थिक्षणा, दुशमंता चमीरा, लाहिरु कुमारा, चमक करुणारत्ने।
संयुक्त अरब अमीरात की संभावित प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम (कप्तान), वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), आर्यनश शर्मा, आसिफ खान, रोहन मुस्तफा, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, रमीज शहजाद।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: पीटर मूर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लॉरकन टकर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल।
ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन: जीशान मकसूद (कप्तान), नसीम खुशी (विकेटकीपर), कश्यप प्रजापति, जतिंदर सिंह, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, अयान खान, संदीप गौड़, अदील शफीक, सूरज कुमार, फय्याज बट।












Click it and Unblock the Notifications