WC 2023 Qualifier: सबसे तेज 4000 ODI रन बनाने के मामले के जिंबॉब्वे के 'ऑल-टाइम ग्रेट' बने सिकंदर रजा
World Cup Qualifier 2023 Zimbabwe Team: सिकंदर रजा जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अफ्रीकी टीम के बड़े अहम खिलाड़ी के तौर पर पहचान कायम की है।
एक समय था जब जिंबाब्वे की क्रिकेट का गोल्डन पीरियड चला था और एंडी फ्लावर इस टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ करते थे। उस दौर के बाद ब्रेंडन टेलर भी जिम्बाब्वे के बहुत अच्छे बल्लेबाज थे। इसके बाद सिकंदर रजा और सीन विलियम्स जैसे खिलाड़ी इस टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की तरह काम करते हैं।

सिकंदर रजा ने जनवरी 2022 से खेले गए 49 इंटरनेशनल मैचों में 42.65 की औसत के साथ 4 शतक लगाते हुए 1706 रन बनाए हैं और इस दौरान 47 विकेट चटकाने के अलावा 17 कैच भी लिए हैं।
रजा एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 टूर्नामेंट में भी अपने जलवे दिखाए हैं। जिंबाब्वे इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज के चारों मुकाबले जीती थी और अब वे ओमान के खिलाफ जारी सुपर सिक्स के पहले मैच में भी 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
इस मैच में कप्तान सीन विलियम्स अपना शतक लगाकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक लगा चुके हैं और सिकंदर रजा जिंबाब्वे के लिए सबसे तेज 4000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
सिकंदर रजा ने केवल 127 पारियों में अपनी टीम के लिए यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एंडी फ्लावर के भाई ग्रांट फ्लावर के नाम था, जिन्होंने 128 वनडे इंटरनेशनल पारियों में अपने 4 हजार रन पूरे किए थे ब्रेडन टेलर 129 पारियों में यह काम कर चुके हैं।
एंडी फ्लावर 133 पारियों में 4 हजार रन बना चुके हैं और मौजूदा कप्तान सीन विलियम्स 135 पारियों में यह कारनामा कर चुके हैं। सिकंदर रजा ने 134 वनडे मैचों की 127 पारियों में 37.90 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4017 रन बना लिए हैं। उन्होंने 66 टी20 और 17 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
यह खिलाड़ी आईपीएल 2023 में भी खेला था। सिकंदर रजा पाकिस्तान मूल के हैं और उनका जन्म पंजाब प्रांत के सियालकोट में हुआ था। वे एक ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं, जिन्होंने वनडे मैचों में 84 विकेट भी चटकाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications