World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच,South Africa vs Afghanistan

World Cup Mein Aaj Kiska Match South Africa vs Afghanistan: विश्वकप में आज एक और रोमांचक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। हालांकि सेमीफाइनल की रेस से अफगानिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है लेकिन वह इस मैच में जीत दर्ज करके अपने विश्वकप के सफर को विराम देना चाहेगी। इश विश्वकप में अफगानिस्तान की टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है।

south africa

वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो 8 मैच में से 6 मैच में जीत दर्ज करके 12 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और विश्वकप के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। अब लगभग सेमीफाइल की तस्वीर साफ हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ और भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा।

आज का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यहां पर काफी गर्मी हो सकती है, पिच पर कुछ टर्न देखने को मिल सकती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तकरीबन 280 रन का औसत स्कोर खड़ा करती है।

अफगानिस्तान की टीम की रणनीति की बात करें तो उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी काफी बेहतर हुई है। टीम ने एक तरफ जहां बांग्लादेश के टीम को 156 रन पर ऑलआउट किया है तो दूसरी भारत के खिलाफ 272 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 291 रन का स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने 291 रन का स्कोर खड़ा किया है। टीम के स्पिन गेंदबाज अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस सीरीज में टीम के तेज गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है और 48 में से 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के एंडील फेलुवायो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है इशसे पहले 2015 में एरोन फैंगिसो को भी एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या आज एंडील को यह मौका मिल सकता है।

अफगानिस्तान संभावित 11
रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहीम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीबउर रहमान, फजलहक फारुकी, नवीन उल हक

दक्षिण अफ्रीका संभावित 11
टेंबा बवूमा, क्विंटन डी कॉक, रेसी वन डेर द्यूसेन, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिली फेकुवायो, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोइट्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+