World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, New Zealand vs Sri Lanka
World Cup Mein Aaj Kiska Match New Zealand vs Sri Lanka: विश्वकप में आज काफी अहम मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच को जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड आज के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगा।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों के लिए लीग स्टेज पर यह आखिरी मुकाबला है। एक तरफ 8 में से 6 मुकाबले हारकर श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस में बाहर हो चुकी है तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम 8 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है।

लिहाजा न्यूजीलैंड हर हाल में इस मैच में जीत करने की कोशिश करेगी जबकि श्रीलंका विश्वकप का सफर जीत के साथ खत्म करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंका की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया था। एंजेलो मैथ्यूज को देर से बल्लेबाजी करने आने की वजह से टाइम्स आउट करार दिया गया था।
आज के मैच की बात करें तो यह बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी, जबकि स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल पिच रहने वाली है। बाउंड्री छोटी होने की वजह से इस मैदान पर काफी रन बनते हैं।
न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने बताया कि अब पूरी टीम फिट है। माना जा रहा है कि लौकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हो सकती है। उन्हें ईश सोढी की जगह टीम में जगह मिल सकती है। ऐसे में आज का मुकाबला न्यूजीलैंड अपने बेस्ट 11 के साथ खेलने के लिए उतर सकती है।
वहीं श्रीलंका के लिए आज के मैच में जीत एक और वजह से जरूरी है। टीम चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बने रहने के लिए आज के मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम के स्पिन गेंदबाज इस टूर्नामेंट में कुछ खास नही कर सके हैं। टीम के लिए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को रोक पाना एक बड़ी चुनौती होगी।
न्यूजीलैंड संभावित 11
डेवोन कॉन्वे, रचींद्र रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, लौकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
श्रीलंका संभावित 11
पाथुम निशांका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, दुशमंता चमीरा, कासुन रजिता, दिलशान मधुशंका












Click it and Unblock the Notifications