World Cup Mein Aaj Kiska Match: विश्वकप में आज किसका मैच, Nz vs Pak और ENG vs AUS
World Cup Mein Aaj Kiska Match Nz vs Pak and ENG vs AUS: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी 4 नवंबर को दो अहम क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला अहम मुकाबला और वर्ल्ड कप का 35वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा 36वां मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच के बीच का मैच शनिवार आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच मैच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मुकाबले पर हर आज हर किसी की नजर रहेगी क्योंकि इस मुकाबले के बाद समीकरण ऐसा बना है कि चार टीमों का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो जाएगा।
बता दें कि अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान के हार जाने के साथ ही श्रीलंका, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड जीतने पर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें ही सेमीफाइनल की रेस में रह जाएगी। इन तीनों टीमों के पास 10 या उससे अधिक अंक तक पहुंचने का मौका है।
वहीं अगर ये मैच पाकिस्तान जीतता है तो सेमीफाइनल की दौड़ और दिलचस्प हो जाएगी। पाकिस्तान जीत के साथ 10 अंक तक पहुंच जाएगी। वहीं दोनों टीमें अगर अपना आखिरी-आखिरी मैच हार जाती है तो दोनों टीमें 8- 8 पॉइंट्स पर भी अटक जाएगी। फिलहाल अफगानिस्तान के पास 12, ऑस्ट्रेलिया के पास 14 और साउथ अफ्रीका के पास 16 अंक पहुंचने का मौका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications